जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शनिवार की देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. उसपर चापड़-पत्थर से वार किया गया. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. इलाज के परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, यहां उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर है. घायल युवक की पहचान राजा कर्मकार के रूप में हुई है. वह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. शनिवार की रात बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती के पास अज्ञात युवकों ने राजा पर जानलेवा हमला कर दिया. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस पुर मामले की जांच कर रही है. इधर, युवक पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले.
बताया जा रहा है कि राजा अपनी पत्नी के साथ रात में कैरेज कॉलोनी गया था. वहां उसका परिवार रहता है. घायल की पत्नी ने बताया कि रात में पति कुछ देर के लिए घर से बाहर टहलने निकले. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी. चापड़ और चाकू से वार करने के साथ ही पत्थर से भी पति पर हमला किया. मारपीट में उन्हें काफी चोटें आई हैं. उन्हें घायल अवस्था में वहां छोड़ सभी भाग निकले. मारपीट के कारणों के पता नहीं चल पाया है.
इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. होश आने के बाद पुलिस घायल का बयान लेगी. पुलिस पुराने विवाद में मारपीट की आशंका जता रही है. लिखित शिकायत मिलने के बाद बर्मामाइंस पुलिस इस मामले में केस दर्ज करेगी. पुलिस जांच के लिए घटनास्थल भी गई.
