Jharkhand

जमशेदपुर: शादी के एक दिन पहले युवक की मौत, सड़क हादसा में हुआ था घायल

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (Jamshedpur):  पूर्वी सिंहभूम जिले के हल्दीपोखर के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. सड़क हादसे में जिस युवक की मौत हुई है उसकी रविवार को यानी 14 जून को शादी होनी थी. लेकिन शादी के ठीक 1 दिन पहले शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था और जमशेदपुर स्थित टीएमएच में उसका इलाज चल रहा था. इलाज के क्रम में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया. मृतक अजहर अंसारी ( 28) हल्दीपोखर की आजाद बस्ती का रहने वाला था. उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है. शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि रविवार को अजहर की शादी तय की गई थी. वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और फेरी करने का काम करता था.

जादूगोड़ा में सड़क हादसे में हुआ था घायल 
अजहर अंसारी 7 जून को पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में सड़क हादसे में घायल हो गया था. वह एक ऑटो पर बैठकर फेरी के काम के लिए जादूगोड़ा आया था. ऑटो में एक अनियंत्रित पिकअप करने टक्कर मार दी थी. इस घटना में अजहर अंसारी के अलावे ऑटो का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था. चालक का इलाज चल रहा है लेकिन अजहर अंसारी ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है. ऑटो पर कुल पांच लोग सवार थे. तीन लोगों को हल्की चोटें आई थी.