Jharkhand

जमशेदपुर: राह चलते युवक पर चापड़ से हमला,गंभीर रूप से घायल अमन अस्पताल में भर्ती   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जर हा है. जमशेदपुर शहर में हर दिन गोलीबारी और चापड़बाजी की घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़ा है. शहर में रहने वाले आम लोग डर और दहशत में है. अब फिर उलिडीह में एक युवक बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज में किया जा रहा है साथ ही घटना की सूचना पर उलिडीह पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.         

घटना उलीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुई. जिसमें अमन सिंह नामक युवक पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया. पहले उसे सर पर वार किया बाद में चापड़ से कई वार किया गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.      

घायल युवक अमन सिंह ने बताया कि  हमलावर अपने साथ चापड़ लेकर आए थे और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया. उन्होंने बताया कि उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था, फिर भी उसे निशाना बनाया गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है. घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.  शुरुआती जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.  वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा