जमशेदपुर( JAMSEDPUR): शहर मे चोरी और छिनतई की घटना ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है, रोज कहीं न कहीं चोरी या छिनतई की घटना सामने आती है . ऐसे में ताज़ा मामला सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार के कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के पास का है, जहां बुधवार सुबह दो बाइक सवार चोरों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया और पीड़िता ने शोर मचा कर लोगों को इकट्टा कर लिया.
कैसे हुई घटना
घटना बुधवार सुबह बाल विहार, कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के पास की है, जहां एक महिला सुबह किसी काम से बाजार गई थी और इसी दौरान दो बाइक सवार चोरों ने उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए. जब तक लोग कुछ समझ पाते चोर वहाँ से भाग चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सुरक्षा पर उठ रहा सवाल
इस घटना के बाद अब लोगों मे डर का माहौल बन गया है और सवाल ये उठ रहा है क्या अब लोग अपने शहर मे भी खुलेआम नही घूम सकते. घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आगे की कार्रवाई जारी है
रिपोर्ट - रंजीत कुमार ओझा