Jharkhand

जमशेदपुर: पूल पार्टी में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घुसे, जानिए क्या है पूरा मामला

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के एक क्लब में आयोजित एक पुल पार्टी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन क्लब में आयोजित पूल पार्टी के दौरान मारपीट हो गई. मामूली रूप से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. रविवार की रात आयोजित फुल पार्टी के दौरान यहां जमकर मारपीट हुई. इस दौरान वहां अपराध अपनी मच गई और पार्टी में मौजूद अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे. मारपीट में एक युवती समय तीन लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पाकर एमजीएम थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की. मीटा फीस्ट की ओर से क्लब में पूल पार्टी का आयोजन किया गया था. पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

300 से अधिक लोग थे शामिल
बताया जा रहा है कि पूल पार्टी में 300 से अधिक युवक- युवतियां शामिल थे. पार्टी दोपहर से ही चल रही थी जो देर रात तक चली. रात में अचानक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. यह कहासुनी धीरे-धीरे हिंसक रूप लेती गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान जमकर लात और घूस चले. पार्टी में मौजूद युवतियों ने भी जमकर मारपीट की. क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती रही. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे. हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले कई लोग वहां से भाग खड़े हुए. मारपीट के दौरान क्लब परिसर में तोड़फोड़ भी की गई है. पुलिस ने एक युवती समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. पुल पार्टी आयोजन करने वाले से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.