Jharkhand

जमशेदपुर कोर्ट के पास से अगवा युवक सकुशल बरामद, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (Jamshedpur): जमशेदपुर कोर्ट के पास से अपहृत युवक सुशील डे को पुलिस में सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने उसे उलीडीह थाना क्षेत्र से बरामद किया. अपहरण में इस्तेमाल किए गए थार वाहन जेएच05डीए-4721 को भी पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, आरोपी सोनारी ग्वालाबस्ती निवासी कृष्णा यादव उर्फ दबंग और गोलमुरी सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी मोनी महंती उर्फ चित्तरंजन मोहंती को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार की शाम सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया. सिटी एसपी ने कहा कि इस मामले के और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर सुशील का अपहरण किया गया था. उसके सकुशल बरामद कर लिया गया. 15 जुलाई कि शाम जमशेदपुर कोर्ट के पास से युवक का अपहरण किया गया था. इस मामले में सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 

मोनी पर कई केस हैं दर्ज
सिटी एसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपी मोनी मोहंती पर शहर के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है. कुल 12 केस उसके खिलाफ दर्ज किए गए है. उसके खिलाफ शहर के मानगो, गोलमुरी, सीतारामडेरा, उलीडीह थाना में आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, रंगदारी, चोरी, हॉफ मर्डर समेत अन्य मामलों में केस दर्ज है. वहीं, गिरफ्तार दस आरोपी का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है.