Jharkhand

जमशेदपुर: पुरानी रंजिश में 3 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. छोटे से लेकर बड़े विवाद में अपराधी बेखौफ गोली चला रहा है. अब कदम थाना क्षेत्र में फायरिंग की एक घटना सामने आई है. घटना बुधवार की है लेकिन गुरुवार को इस मामले में कदमा थाना में केस दर्ज किया गया. कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के बिहारी बस्ती में स्थित मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने गोली चलाई. समीर नाग नमक युवक को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली चलाई जिसमें समीर बाल-बाल बचा. अपराधियों ने उसपर 3 राउंड गोली चलाई. इससे पहले उसके साथ अपराधियों ने मारपीट भी की. समीर ने आंसू कर्मकार, विशाल कर्मकार, शुभम लोहार, साहिल शेख, विकास मुंडा समेत अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. इनके खिलाफ समीर नाग ने कदमा थाना में प्राथमिक दर्ज कराई है. पुलिस ने है घटना स्थल से 3 खोखा बरामद किया है. कदमा पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में फायरिंग की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

समीर नाग ने शिकायत में बताया है कि वह अपने दो दोस्त सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव पर खड़ा था. इसी क्रम में 2 बाइक पर 6 लोग वहां पहुंचे. पुराने विवाद को लेकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. मुझपर ईंट-पत्थरों से हमला किया. इसमें उसे चोट भी आई. उसके दो साथियों को भी हल्की चोट लगी. मारपीट के बाद आंसू कर्मकार ने मुझपर 3 राउंड गोली चलाई. हम सभी ने भागकर अपनी जान बचाई. समीर नाग ने बताया कि आंसू के साथ मेरा पुराना विवाद है. इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

TagsCRIME