Jharkhand

जमशेदपुर: डिमना में एक दर्जन दुकानों में चोरीकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor


जमशेदपुर (Jamshedpur): जमशेदपुर पुलिस ने एक ही रात एक दर्जन दुकानों का ताला तोड़ चोरी कांड का खुलासा कर लिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी के समान और ताला काटने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं. उलीडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों में मुकद्दर सामद , गौतम हेंब्रम, विक्की मुखी और शंकर हेंब्रम शामिल हैं. सभी आरोपी उलीडीह थाना क्षेत्र के कचरा बस्ती के रहने वाले है. उलीडीह थाना में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार ने गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर हेंब्रम का अपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी जेल जा चुका है. उसने अपने साथियों के साथ 12 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. कुल 12 दुकानों के3 ताले तोड़े गए थे. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
जानकारी की हो 11 और 12 जुलाई की रात उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित 12 दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की,  फल दुकान, सुमन स्टोर, वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजलि स्टोर समेत 12 दुकानों में चोरी हुई थी. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकारी. आरोपियों के खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया है. एक ही रात 12 दुकानों का ताला तोड़ आरोपियों ने सनसनी फैला दी थी.