Jharkhand

जमशेदपुर: आसमान से कहीं राहत तो कहीं बरसी मुसीबत, पोटका में वज्रपात से महिला की मौत

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गुरुवार को जमशेदपुर में आसमान से कहीं राहत तो कहीं मुसीबत बरसी. झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई तो वहीं एक महिला को वज्रपात से मौत हो है. जिले के पोटका में मुस्कान पान (22) नामक महिला की वज्रपात से मौत हो गई. घटना हेंसलबील गांव की है. आकाशीय बिजली गिरने से महिला बेहोश हो गई. उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. महिला पड़ोसी के घर से पैदल अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हुई और तेज वज्रपात हुआ. महिला इसकी चपेट में आ गई. घटना से गांव में मातम पसरा है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.

शहर में झमाझम बारिश से राहत
जमशेदपुर शहर में भी शाम 4 बजे तक बाद झमाझम बारिश हुई. हल्की हवा भी चली, जिससे मौसम सुहावना हो गया. बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई. सुबह से लोग गर्मी से बेहाल थे. कड़ी धूप गर्मी और बढ़ा रही थी. लेकिन दोपहर बाद से आसमान में बादल छाने लगे. शाम 4 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई. हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हुआ. लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई. शाम 5.30 बजे तक शहर में 11 एमएम बारिश दर्ज की है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक शहर के अलावा पूरे कोल्हान में बारिश की संभावना जताई है. बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.