☰
Jharkhand

घाटशिला में फिर गूंजेगी आदिवासी संस्कृति की पहचान, 15 नवंबर से झारखंड आदिवासी दिवस का होगा भव्य आयोजन

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): 15  नवंबर को झारखंड को पूरे 26 साल हो जाएंगे. ऐसे में जमशेदपुर के घाटशिला में 26वा झारखंड आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है. 15-16 और 17 नवंबर को भव्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.  इस कार्यक्रम में झारखंड  के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड के कई मंत्री, एमपी और विधायक शामिल होंगे.  कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के आदिवासी संस्कृति को बचाना और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में बताने का होगा, जिसमें झारखण्ड के आंदोलनकारी, खिलाड़ी लेखक समाज में अच्छे काम करने वाले के साथ आदिवासी संस्कृति को बचाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. बता दें, राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, इसके बाद इस कार्यक्रम को पहली बार फिर से घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में हजारों की संख्या में तीन दिवसीय कार्यक्रम में लोग शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक सोमेश सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया.

मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. आयोजन के जरिए राज्य की आदिवासी संस्कृति, भाषा, परंपरा और सामाजिक विरासत को सामने लाने की कोशिश की जाएगी. आयोजकों का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को समझे और उसे आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए.

आंदोलनकारियों से लेकर खिलाड़ियों तक का होगा सम्मान

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों, लेखकों और समाज के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए लगातार प्रयास करने वाले लोगों को भी मंच पर सम्मान दिया जाएगा. आयोजन के माध्यम से समाज में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की पहल की जाएगी.

स्वर्गीय रामदास सोरेन ने की थी शुरुआत

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामदास सोरेन ने की थी. अब घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन इस आयोजन को फिर से बड़े स्तर पर शुरू करने जा रहे हैं. इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

तैयारियों को लेकर विधायकों ने की बैठक

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और विधायक मंगल कालिंदी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में आयोजन की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. आयोजकों को उम्मीद है कि तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति, एकता और पहचान को मजबूत करने का बड़ा मंच बनेगा.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा