जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने पर एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई. शुक्रवार देर रात जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के पास दो पक्ष आपस में भीड़ गए.
प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती और जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के सैकड़ों लोग एक दूसरे से भीड़ गए. दोनों ही पक्षों के लोग लाठी और डंडा लेकर मैदान के पास पहुंच गए और इलाके में तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने पुलिस की एक ना सुनी और लोगों और उग्र होते गए. इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स उतारी गई.
स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल के प्रयोग करना पड़ा.पुलिस ने उग्र लोगों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की है. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया.बताया का रहा है कि पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कारण के लिए 3 राउंड गोलियां चलाई. हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने से इनकार किया है. इधर, फायरिंग और लाठी चार्ज के बाद भीड़ मौके से हट गई. मौके पर फोर्स अब भी तैनात है. बताया का रहा है कि बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती निवासी लालू गद्दी के घर के पास से एक प्रतिबंधित पशु चोरी की चोरी कर ली गई थी. उक्त पशु को जुगसलाई इस्लामनगर की एक स्कॉर्पियो से ले जाया गया. पशु मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुगसलाई के ईदगाह मैदान तक स्कॉर्पियो जाने की जानकारी जुटाई. उसे जानकारी मिली कि ईदगाह मैदान के पास स्थित केजीएन होटल के संचालक सगुआ कुरैशी और उसके बेटे फेकू कुरैशी ने उक्त पशु का मांस पकाकर बेच दिया है. इसी सूचना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया.
वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इसके बाद भी मौके पर पुलिस की तैनाती को गई है. जुगसलाई पुलिस का कहना है कि पशु चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था.
Jharkhand
