Jharkhand

बिहार-बनारस सप्लाई से पहले जमशेदपुर पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
बिहार-बनारस सप्लाई से पहले जमशेदपुर पुलिस ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से तीन ट्रॉली बैग में रखा गांजा और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है.

छापेमारी कर उमेश कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के पास कुछ युवक ओडिशा से गांजा लाकर बिहार और बनारस ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

 जांच कर रही है पुलिस

आरोपी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B)/29 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस कार्रवाई में सीतारामडेरा थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा