Jharkhand

जमशेदपुर में 3 स्नैचर गिरफ्तार, लोडेड पिस्तौल और कारतूस बरामद

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने तीन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. यह कार्रवाई उलीडीह पुलिस ने की है. तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने सोने की चेन और 4 मोबाइल भी बरामद किया है. 40 हजार रुपए नकद भी आरोपियों के पास मिले है. गिरफ्तार आरोपियों में बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल, हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला शामिल है. इन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची. उलीडीह में जिस बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग हुई थी उसमें ये तीनों आरोपी शामिल थे. बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल ने महिला से चेन स्नेचिंग की थी. 

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वसुंधरा एस्टेट के समीप स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक जर्जर क्वार्टर में तीनों छिपे हुए और अपराध की योजना बना रहे है. पुलिस ने वहां रेड की और सभी की गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि तीनों वहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए तीनों वहां जुटे थे. जांच में उनके पास लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली मिली.

जानकारी हो कि 1 अगस्त की सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में टहल रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग हुई थी. इस मामले में महिला ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर में स्नेचिंग की घटनाओं में अंकुश लगेगा. बता दें के शहर में इन दिनों स्नेचिंग गिरोह सक्रिय है और लगातार महिलाओं ने स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया का रहा है. इससे महिलाओं में दहशत है. 

TagsCRIME