जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाडीह स्थित कैनाल में महिला की लाश की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है. शादी का दवाब बनाने पर प्रेमी ने महिला की हत्या की थी. उसे पानी में डूबा कर मार दिया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से लाश को पानी में बहा दिया. आरोपी ने महिला के कपड़े भी खोल दिए थे. रविवार को सिटी एसपी ललित कुमार मीणा में मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या हुई थी. महिला और पोटका निवासी दासमत बास्के का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला उसपर शादी का दवाब बना रही थी. प्रेमी उससे शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसकी हत्या की योजना बनाई. 25 जुलाई को आरोपी महिला को अपने साथ स्कूटी पर बैठकर कैनाल ले गया था. वहां आरोपी के महिला की हत्या पानी में डुबाकर कर दिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर लिया गया है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ परसुडीह थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है.
26 जुलाई को मिली थी महिला की लाश
जानकारी हो कि 26 जुलाई को परसुडीह पुलिस के कैनाल में अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद किया था. महिला की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बंगालीपाड़ा निवासी किरण देवी (45) के रूप में हुई थी. पहले इस मामले में यूडी कैसे दर्ज किया गया रहा. पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपी दोनों पूर्व से शादीशुदा है. महिला का पति उसे छोड़ चुका है. महिला जुगसलाई में अपने मायके में रहती थी. इसी बीच दसमत बास्के से उसका परिचय हुआ और दोनों रिलेशन में रहने लगे. इसी बीच महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि हत्या को दूसरा रूप देने के लिए आरोपी ने महिला के कपड़े उतार दिए थे.
