दुर्गा पूजा के दौरान शहर में यातायात की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला पुलिस प्रशासन की बैठक SSP कार्यालय में हुई. बैठक में समिति के पदाधिकारी के अलावा सिटी SP ललित मीणा, DSP और थाना प्रभारी मौजूद थे.
क्या हुई बैठक में बातें
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं पर बातें हुई, जैसे कि गाड़ियों के परिचालन के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था बनाना, पूजा पंडाल में दर्शनों की भीड़ को संभालना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, पार्किंग की समस्या पर ध्यान देना.
ट्रैफिक का मुद्दा
बैठक के दौरान शहर में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम का मुद्दा चर्चा का केंद्र रहा. समिति ने इस मुद्दे को प्रमुखता से आगे रखा और इस समस्या पर ध्यान देने की भी कही. बैठक में पुलिस प्रशासन ने भी समिति को आश्वासन दिलाया कि सभी बातों पर ध्यान दिया जाएगा और साथ ही लोगों से भी अपील की कि वो प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें.
शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी
शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. जगह-जगह पंडाल लग रहे हैं, माता की मूर्ति बन रही हैं, शहर में लाइट लग रही हैं और पूरे शहर को सजाया जा रहा है.
कई जगह अलग-अलग थीम के पंडाल बन रहे हैं और माता की मूर्ति बनने के लिए दूर-दूर से कारीगर भी बुलाए गए हैं. इस बार शहर की रौनक अलग ही नजर आ रही है और लोगों को भी दुर्गा पूजा का इंतजार है.
साथ ही प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि पूजा को सांस्कृतिक और धार्मिक तरीके से मनाएं.
रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा