Jharkhand

जमशेदपुर: भीषण टक्कर के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. दो ट्रेलर टकरा गई. इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग है. घटना में दोनों वाहन के चालक घायल हो गए. गनीमत रही को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहन के चालकों को समय रहते बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. घटना जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में हुई. चाकुलिया - मटिहाना सड़क पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची और वाहनों में लगी आग पर काबू पाया. इस घटना में ट्रेलर संख्या पीबी 10 केके 3719 के चालक करमचंद और ट्रेलर संख्या डब्लूबी 37 ई 5113 के चालक बिहार के लालू यादव घायल हुए है. दोनों का इलाज चल रहा है.

धू-धू कर जलने लगे ट्रेलर
एक वाहन बहरागोड़ा से चाकुलिया तो दूसरा वाहन चाकुलिया से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान दिघी गांव के पास दोनों वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही वाहनों में आग लग गई. देखते ही देखते वाहन धू- धू कर जलने लगे. स्थानीय लोग मौके पर जुटे. घायलों को वाहन से बाहर निकालने के बाद लोग वाहन में लगी आग को बुझाने में जुट गए. फिर दमकल पहुंची , जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान सड़क पर आवागमन बंद हो गया. पुलिस वाहनों को सड़क से हटाने में जुटी हुई है.