Jharkhand

जमशेदपुर: पुलिस लाइन में हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे की हालत में टावर पर चढ़ा सिपाही

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक सिपाही अचानक परिसर के अंदर लगे एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया. जवान को टावर पर चढ़ा देख पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सिपाही की पहचान सिपाही बाबूलाल के रूप में की गई. परिवार विवाद और आर्थिक तंगी के कारण सिपाही द्वारा टावर पर चढ़ने की बात सामने आ रही है. 

इधर, पुलिस लाइन के अधिकारी व अन्य जवान मौके पर पहुंचे. सिपाही को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था. करीब एक घंटे तक वह टावर पर चढ़ा रहा और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देता रहा. फिर किसी तरह अधिकारियों से उसे समझा बुझा कर टावर से नीचे उतरवाया. जब तक वह टावर पर चढ़ा था, तब तक पुलिस अधिकारियों की सांसें फुली हुई थी. 
नीचे उतरने के बाद सिपाही ने कहा कि पारवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के कारण वह आत्महत्या करने के लिए टावर पर चढ़ गया था. नीचे उतरने के बाद वह वापस चला गया. इस मामले में अभी अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है. अधिकारी जवान से पूछताछ कर रहे है.