Jharkhand

जमशेदपुर: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. प्रेमिका के शादी करने से इनकार के बाद एक युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली है. मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है. युवक सावन कर्मकार (33) को पुलिस ने मर्सी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है. वही, मृतक के परिजन युवक की प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगा रहे है. शव का अभी तक पोस्टमार्टम परिजनों ने नहीं कराया है. पुलिस ने शव को मृतक के घर पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार बिरसानगर रोड नंबर 3 में रहने वाला युवक सावन का बिरसानगर रोड नंबर 4 में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि दोनों पूर्व से शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे हैं. सावन अपने परिवार से अलग रह रहा था. सावन अपनी प्रेमिका से भी उसके घरवालों को छोड़ उससे शादी करने की जिद कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. 

देर रात वीडियो कॉल पर फांसी लगाई
शादी करने को लेकर दोनों के बीच गुरुवार की देर रात विवाद को गया. सावन ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और शादी नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसी बीच वीडियो कॉल पर ही सावन ने फांसी लगा ली. उसकी प्रेमिका भाग कर मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक सावन फंदे पर झूल चुका था. सूचना पर सिदगोड़ा पुलिस देर रात युवक के घर पहुंची. पुलिस ने दरवाजा तोड़ उसे फंदे से उतारा और  उसे मर्सी अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस युवक के शव को लेकर उसे घर पहुंची और शव परिजनों को सौंप दिया. सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम का कहना है कि प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने वीडियो कॉल पर फांसी लगाई है मामले की जांच की जा रही है.

TagsCRIME