जमशेदपुर (jamshedpur): जमशेदपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुआ. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अन्ना चौक के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. दोनों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. घटना के विरोध में सड़क को जाम कर दिया.
भोला बागान निवासी रूही कुमारी (7) अपने परिवार के साथ अन्ना चौक के पास कार की धुलाई कराने पहुंची थी. इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. अस्पताल जाने के क्रम में बच्ची की मौत हो गई. रेहान (11) और रोशन शर्मा (21) भी घायल हो गए.
बस चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया
घटना के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर मौके से भाग निकला. गोविंदपुर थाना पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी जानकारी दी.पुलिस की टीम ने हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को रोक लिया. चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने बस जब्त कर ली है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अन्ना चौक पर जमा हो गए. लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. लोगों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
