Jharkhand

बॉलीवुड के गाने पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमकर लगाए ठुमके, देखिए वायरल वीडियो

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भले ही झारखंड की विधायक हैं.और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के परिवार की बहू हैं. इसके बावजूद उनके अंदर जरा सा भी दिखावा या घमंड देखने को नहीं मिलता. वह काफी सादा जीवन जीना पसंद करती हैं. आए दिन उन्हें महिलाओं के मुद्दों पर बात करते और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते देखा जाता है. विधायक के कर्तव्यों को निभाने के साथ-साथ वह एक अच्छी बहू. एक अच्छी महिला और अपनी जिंदगी को खुलकर जीने वाली ऐसी महिला के रूप में भी नजर आती हैं. जो अपनी बात बेबाकी से रखने से पीछे नहीं हटतीं.सोशल मीडिया पर पूर्णिमा दास साहू हमेशा सक्रिय नजर आती हैं. अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को वह काफी ध्यान से सुनती हैं और उन्हें सुलझाने की कोशिश भी करती हैं.

जिम्मेदरियों के साथ खुलकर जीती है अपनी जिंदगी

 खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को वह जोर-शोर से उठाती हैं. यही वजह है कि महिलाओं के बीच उनकी काफी अच्छी पकड़ है और महिलाएं भी उन्हें काफी पसंद करती हैं. कई महिलाएं उन्हें सिर्फ अपनी विधायक नहीं. बल्कि अपनी सहेली की तरह मानती हैं. तभी तो महिलाएं उन्हें ऐसे मौकों पर भी आमंत्रित करती हैं. जहां नाच-गाना और गीत-संगीत होता है.पूर्णिमा दास साहू को आपने कभी टोटो में घूमते हुए तो कभी खेतों में उतरकर धान की रोपनी करते हुए देखा होगा. अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के साथ बॉलीवुड के गाने पर जमकर झूमती नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड के गानों पर जमकर लगाए ठुमके

 वीडियो में हरे रंग की साड़ी पहने कई महिलाएं स्टेज पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. जैसे ही माधुरी दीक्षित का गाना बजता है. अन्य महिलाओं के साथ विधायक पूर्णिमा दास साहू भी डांस करना शुरू कर देती हैं.वीडियो में विधायक के डांस स्टेप्स देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी काफी उत्साहित नजर आती हैं. पूर्णिमा दास साहू जिस अंदाज में महिलाओं के साथ खुलकर डांस कर रही हैं. वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

 अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग विधायक के इस सहज और खुशमिजाज अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. विधायक की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ उनका यह रूप भी लोगों को देखने को मिल रहा है. जहां वह महिलाओं के बीच बिल्कुल आम महिला की तरह सावन महोत्सव की खुशियां मनाती नजर आ रही हैं.