Jharkhand

जमशेदपुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 31,360 रुपए, बाइक, इलेक्ट्रिक तराजू और मोबाइल बरामद किया है. यह कार्रवाई एमजीएम थाना क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी मंतोष महतो, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी शंभू गोराई और प्राण कृष्णा गोराई को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.गुरुवार की ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया. 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव मंतोष महतो के घर में  गांजा की खरीद बिक्री होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की तो उसके घर से एक तराजू और 7.2 किलो गांजा बरामद हुआ. 6,400 रुपये भी आरोपी के पास मिले. पूछताछ में मंतोष में स्वीकार किया वह गांजा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गांजा लाकर शहर में बेचता है. इसी बीच मंतोष ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल से शंभू और प्राण कृष्णा गोराई गांजा पहुंचाने के लिए उसके घर आ रहे है. इस सूचना पर पुलिस ने छोटाबाकी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जाल बिछाया और बाइक से गांजा की डिलिवरी देने आ रहे शंभू और प्राण कृष्णा गोराई को पकड़ा लिया गया. दोनों के पास 2 किलो गांजा और 24, 960 रुपए बरामद किए गए. तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. जानकारी हो कि 2 दिन पहले भी जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. सीतारामडेरा थाना की पुलिस के बस स्टैंड से 33 किलो गांजा के साथ पटना के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था.