जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. बाजार बंद है और सड़कों पर वाहन काफी कम चल रहे है. भाजपाइयों ने बंद के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन भी शुरु कर दिया है. शहर में बढ़ती है अपराधिक घटनाओं और करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का आह्वाहन किया है. इधर, पुलिस ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है. बंद को देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है. बंद के समर्थन में कई संगठन और लोग उतर आए है. अभी तक कहीं उग्र प्रदर्शन की सूचना नहीं है. वही, पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है और बंद पर नजर बनाए हुए है. जगह- जगह भारी मात्र में पुलिस फोर्स को उतारा गया है. इधर, शुक्रवार की सुबह शहर के कई इलाकों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए. जो दुकानें खुली थी उसे बंद कराया है. वही, सड़क पर चल रहे ऑटो को भी रोक दिया गया. परसुडीह, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, सिदगोड़ा समेत कई इलाकों में भाजपाई सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया. वहीं, आदित्यपुर में भी बंद का असर दिख रहा है. दुकानें बंद है. सड़कों पर भारी मात्रा में फोर्स उतारा गया है. हिमांशु सिंह आदित्यपुर का ही रहने वाला था.
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सरकार को भी घेरा. संभावना है कि भाजपा के कई बड़े नेता भी बंद के समर्थन में सड़क पर उतरेंगे. जानकारी हो कि हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने ही हत्या के बाद लोगों में उबाल है. वहीं शहर में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं को लेकर भी लोग चिंतित है. पुलिस के खिलाफ एनडीए ने गुरुवार की शाम शहर के लगभग सभी इलाकों में मसाल जुलूस निकाला था. वही 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वाहन किया था. बंद को लेकर शहर में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. देर रात जिले के नए एसएसपी ने साकची और बिस्टुपुर इलाके में बाइक से फ्लैग मार्च किया था.
Jharkhand
जमशेदपुर बंद का दिख रहा असर, भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार
