Jharkhand

हिमांशु सिंह हत्याकांड: करनी सेना ने देश भर में आंदोलन की दी चेतावनी, जानिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): बिष्टुपुर में डबल डाउन के बाहर करनी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हुई हत्या पर  संगठन ने देश भर में आंदोलन को चेतावनी दी है. क्षत्रिय करनी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. सोशल मीडिया पर भी उन्होंने यह बात कही है.  डॉ शेखावत ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन पूरे देश में संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा को पुलिस के सामने हिमांशु सिंह की हत्या कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ी करती है. इस घटना से पूरा संगठन स्तब्ध है. पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में हिमांशु के परिजनों का आरोप बेहद गंभीर है. दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का न्याय व्ययस्था पर भरोसा कमजोर होगा.
संगठन ने चार मांगें रखी है. हिमांशु सिंह हत्याकांड की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच कराने की गई है. इसके अलावा हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, बार के कर्मी की लापरवाही और मिलीभगत सिद्ध होती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही भी सामने आती है तो उनपर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई. वहीं, डॉ शेखावत ने हिमांशु सिंह के परिवार को सुरखा और उचित सहायता भी उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो देश भर में आंदोलन क्षत्रिय करनी सेना करेगी. जानकारी को करनी सेना के सरायकेला जिले के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या डबल डाउन बार के बाहर पुलिस के सामने चाकू और कुल्हाड़ी से कर दी गई थी. इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल हुआ था.