Jharkhand

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बार मैनेजर समेत चार और गिरफ्तार, 2 लाख का इनामी विश्वजीत मंडल अब भी फरार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर ( jamshedpur): जमशेदपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक नाबालिग समेत चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में लखींद्र लोहार, जगदीश मंडल, विजय महानंद और एक नाबालिग शामिल है. इनके पास से एक चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, चाकू भी बरामद हुआ है. मंगलवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने मामले का खुलासा किया. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में 5 आरोपियों को पुलिस पहले की जेल भेज चुकी है. जबकि मुख्य आरोपी 2 लाख का इनामी विश्वजीत मंडल अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.एसएसपी ने बताया गिरफ्तार चारों आरोपी घटना स्थल पर मौजूद थे. आरोपी लखींद्र लोहरा सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा था.

हालांकि इस मामले में गिरफ्तार किए गए बार के मालिक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने मीडिया के सामने प्रस्तुत नहीं किया. जो चर्चा का केंदा रहा. इस मामले में एसएसपी ने बताया कि उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया जा रहा है. जानकारी हो कि पुलिस ने नीरज सिंह को राजस्थान के खाटू श्याम धाम से गिरफ्तार किया है. जानकारी हो कि 27 जून को हिमांशु की पुलिस के सामने चापड़ और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद शहर में पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ रहा.