☰
Jharkhand

झारखंड में करंट लगने से जंगली हाथी की मौत, 11 हजार वोल्ट के नीचे लटकते तार की चपेट में आने से हुई घटना

Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक जंगली हाथी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. नीमडीह प्रखंड के गुंडा गांव स्थित डीटांड टोला में सोमवार देर रात 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

हाथी की मौत के बाद इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में जहां भी हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहे हैं, उनकी तत्काल जांच कराई जाए और उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाए.हालांकि, हाथी की मौत के वास्तविक कारण और बिजली लाइन की स्थिति की आधिकारिक जांच के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी तय हो सकेगी. इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और बिजली विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.