Jharkhand

जमशेदपुर में बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड की है. मृतक की पहचान उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी सुदर्शन शर्मा ( 80) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात बस ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी. पुलिस बस और उसके चालक का पता लगा रही है. जानकारी के अनुसार सुदर्शन शर्मा रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. शनिवार सुबह भी वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे. डिमना रोड पर वे टहल रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग की टक्कर मार दी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 
स्थानीय लोगों के अनुसार डिमना रोड में सुबह के समय बड़े-बड़े वाहन काफी तेज रफ्तार से चलते है. इससे सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने वालों के जान पर खतरा बना रहता है. शनिवार सुबह मानगो से डिमना की ओर आ रही बस ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया. बस के धक्के से वे दूर जा गिरे. वही, घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला. पुलिस सीसीटीटी कैमरे के सहारे बस का पता लग रही है. वहीं, घटना की जानकारी बुर्जुग के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के लिखित आवेदन पर पुलिस केस दर्ज करेगी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.

TagsAI