Jharkhand

डबल डाउन हत्याकांड: हिमांशु के शव का देर रात पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का शव लेने से इनकार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदुर में डबल डाउन के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. देर रात पुलिस ने बिना परिजनों के हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया. रात करीब 3 बजे हिमांशु का शव कड़ी सुरक्षा में टीएमएच से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस के लाख बुलाने के बाद भी पोस्टमार्टम के लिए परिजन पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को वहीं रखा गया है. पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी हुई है. लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है. परिजन और करनी सेना का कहना है कि जब तक हत्यारे का एनकाउंटर नहीं होता तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे. इधर, हंगामे की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस सुरखा व्ययस्था कड़ी की गई है. कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है. वही, प्रशासन और पुलिस की टीम परिजनों को मनाने में जुटी हुई है.

देर रात पहुंचे दोनों डीसी
देर रात जमशेदपुर एसएसएपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को हटाने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. देर रात दोनों जिला के डीसी हिमांशु के घर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने का परिजनों से आग्रह किया. लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए. प्रशासन ने 2 बार नोटिस भी भेजा, लेकिन इसके बाद भी परिजन नहीं मानें. फिर पुलिस ने ही हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाने के लिए भी पुलिस ने परिजनों से अनुरोध किया लेकिन इसके बाद भी परिजन नहीं मानें. हिमांशु के पिता अरविंद सिंह और अन्य का कहना है कि मुख्य आरोपी का एनकाउंटर होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पुलिस उन्हें मनाने में जुटी हुई है. इसके साथ ही हंगामें की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. 

मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम
हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल अब तक फरारा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस ने अब उसपर 2 लाख रुपये का इनाम रखा है. इसका पता बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. इसके साथ ही पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है. बुधवार को हंगामे की आशंका को देखते हुए जोनल आईजी, कोल्हान डीआईजी समेत अन्य अधिकारी शहर में कैंप किए हुए है. इसके अलावे भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है. करनी सेना ने एनकाउंटर नहीं होने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है.

2 आईपीएस, एक इंस्पेक्टर समेत 6 सस्पेंड
जानकारी हो कि हिमांशु हत्याकांड को लेकर शहर में पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुआ रहा. मामला इतना बढ़ा कि सबसे पहले बिस्टुपुर थाना के 2 एएसआई राजेश कुमार रंजन, रतन कुमार दास और एक आरक्षी मनोज कुमार को निलंबित किया गया. फिर बिष्टुपुर थानेदार आलोक कुमार दुबे को सस्पेंड किया गया. फिर देर रात जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय के साथ- साथ उनकी पत्नी सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सस्पेंड कर दिया. शनिवार की रात डबल डाउन बार के बाहर हिमांशु की पुलिस के समक्ष चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई थी. शहर में इस हत्याकांड को लेकर उबाल है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है.