Jharkhand

डबल डाउन हत्याकांड: बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड, बार को प्रशासन ने किया सील

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेवा के युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या का मामला गरमा गया है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को एसएसपी पीयूष पांडे ने सस्पेंड कर दिया है. थाना प्रभारी के अलावा थाना के दो एएसआई और एक आरक्षी को भी एसएसपी ने सस्पेंड किया था. आलोक कुमार दुबे की जगह बर्मामाइंस थाना के थाना प्रभारी निरंजन कुमार को बिष्टुपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस के सामने युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या की गई थी. इसके बाद पुलिस के खिलाफ लोगों काफी आक्रोश है. पुलिस के खिलाफ लोगों ने सोमवार रात उग्र प्रदर्शन किया था. लोग बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इधर, जिला प्रशासन ने डबल डाउन बार को सील कर दिया है. मंगलवार की दोपहर बार को सील किया गया. जिले के डीसी राजीव रंजन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिये है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बार पहुंचे बार सील कर दिया. 

शव का पोस्टमार्टम अब तक नहीं
परिजनों ने हिमांशु के शव का अब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया है. परिजन और करनी सेना के लोग दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे है. लोगों की मांग है पुलिस हत्यारे का एनकाउंटर करे. 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. शव टीएमएच अस्पताल में रखा हुआ है. जानकारी हो कि शनिवार की रात डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. बाद में बाहर के बाहर भी मारपीट हुई. इसमें पुलिस के समक्ष ही चाकू से हिमांशु सिंह और प्रत्यूष नामक युवक पर ताबातोड़ कई हमले किए गए. हिमांशु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, प्रत्यूष नामक युवक की हालत भी गंभीर है. इस घटना के विरोध में सोमवार की रात लोगों ने बिष्टुपुर में उग्र प्रदर्शन किया था. सिटी एसपी के वाहन के अलावे पेट्रोलिंग वहां पर भी तोड़फोड़ की थी.