जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर मंडल कारा में डीसी और एसएसपी की अगुवाई में औचक छापेमारी की गई. जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे. छापेमारी का मुख्य उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच करना था. साथ ही जेल परिसर के भीतर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और प्रतिबंधित सामान के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की गई. बंदियों के सामान और उनके उपयोग में आने वाली वस्तुओं की भी तलाशी ली गई. इसके अलावा जेल परिसर के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया.
वार्ड, बैरक और रसोईघर की हुई जांच
छापेमारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई. अधिकारियों ने बंदियों के सामान और उनके इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं की भी जांच की. इसके अलावा जेल के रसोईघर, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया. जेल परिसर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई.
अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्रवाई
प्रशासन की इस औचक कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखना, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच करना था. साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि जेल परिसर में किसी तरह की अवैध गतिविधियां संचालित न हों और बंदियों तक प्रतिबंधित सामान नहीं पहुंचे. डीसी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से जेल की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया. इस तरह की औचक जांच का उद्देश्य जेल प्रशासन को सतर्क रखना और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी संभावित चूक को रोकना है.
