Jharkhand

चलती बाइक पर चापड़ से हमला, विरोध करने पर लूटा पर्स, जमशेदपुर में नए एसपी के आते ही अपराधियों की चुनौती

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (Jamshedpur): जमशेदपुर के नए एसपी का स्वागत अपराधियों ने अपने अंदाज में किया है. देर रात जहां नहीं एसएसपी पदभार ग्रहण कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर देर रात शहर में फिर एक चापड़बाजी का मामला सामने आया. टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह गोलचक्कर के पास  एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर युवक पर चापड़ से हमला किया. जिसमें युवक को गंभीर चोट आई है. पीड़ित युवक असीम बनर्जी बिरसानगर जोन नंबर-1बी का रहने वाला है. अपराधियों ने युवक का पर्स छीन लिया. जिसमें करीब 3 हजार रुपए थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. हमले में युवक के दोनों हाथ में चोट लगी है. इस मामले में युवक ने बाइक सवार तीन अपराधियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. घायल युवक का कहना है कि पुलिस के पहुंचते ही अपराधी वहां से भाग निकले.
चलती बाइक पर चलाया चापड़ 
पीड़ित युवक ने बताया कि देर रात वह मानगो मैं अपने एक दोस्त को छोड़ने के बाद बिरसानगर स्थित अपने घर वापस जा रहा था. रात करीब 12:30 बजे नीलडीह गोलचक्कर के पास चलती बाइक पर ही बदमाशों ने उसे पर हमला कर दिया. चोट लगने के बाद वह बाइक रोक वहां खड़ा हो गया. इसके बाद बदमाशों ने उसके पॉकेट में रखें पर्स उसे छीन ली. इसके बाद उसे पर दोबारा चापड़ से हमला किया गया. हमलावरों ने दोबारा उसके सिर पर वार करने का प्रयास किया लेकिन मैंने अपना हाथ आगे कर दिया जिसे चोट हाथ पर लगी. पीड़ित युवक ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी और वह स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे. पुलिस के आने के बाद में टेल्को की ओर भाग निकले.

TagsCRIME