Jharkhand

राहुल बच्चा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शब्बे हॉफ एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने पैर में मारी दो गोलियां

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (jamshedpur): जमशेदपुर में एक अपराधी का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है. अपराधी के पैर में 2 गोली मारी गई है, इसमें वह घायल हुआ है और एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शब्बे नामक अपराधी का हॉफ एनकाउंटर किया है, जो बुधवार की शाम हुए राहुल बच्चा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शब्बे ने अपने कुछ साथियों का साथ सरेंडर कर दिया था. गुरुवार अहले सुबह पुलिस हथियार बरामद करने के लिए शब्बे को मानगो स्थित स्मृति पार्क ले गई. उसकी निशानदेही पर 2 पिस्तौल भी बरामद हुआ. लेकिन इसी बीच एक पिस्तौल शब्बे ने उठा लिया और पुलिस आर फायरिंग का प्रयास किया. पुलिस ने आत्मरक्षा में शब्बे के पैर में 2 गोली मारी. घटना स्थल की पुलिस के घेराबंदी कर दी है. 
सिटी एसपी ललित मीणा के बताया कि शब्बे को पैर में गोली लगी है. हथियार बरामद करने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया था. उन्होंने बताया कि राहुल बच्चा की हत्या करने के बाद शब्बे ने 2 पिस्तौल स्मृति पार्क में छिपाने की बात पुलिस के समक्ष कही. पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए अपने साथ ले गई थी, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया. उसके पैर में गोली लगी है. राहुल बच्चा की हत्या मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर संजय ने अपराधी को गोली मारी.

प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
जानकारी हो कि बुधवार की शाम मानगो थाना क्षेत्र मुंशी मोहला स्थित मजार के पर राहुल बच्चा नामक युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई थी. शब्बे और उसके साथियों ने पत्थर, चापड़ से वार करने के बाद गोली मार उसकी हत्या की थी. देर रात शब्बे ने सरेंडर कर दिया था. शब्बे और राहुल एक ही युवती से प्रेम करते थे. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. राहुल की हत्या के बाद परिजनों ने टीएमएच में काफी हंगामा किया था. राहुल को देखने पहुंची युवती को भी परिजनों में भगा दिया था.