जमशेदपुर ( Jamshedpur): जमशेदपुर में चेन स्नैचर्स आतंक मचा रहे है. 18 घंटे में के भीतर स्नेचरों ने 3 महिलाओं को अपना निशाना बनाया. शनिवार की सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र में स्नेचर का आतंक देखने को मिला. शंकोसाई रोड नंबर 1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला आशा रानी सारंगी से एक बदमाश ने चेन स्नेचिंग कर ली. घर के पास ही एक बदमाश ने महिला को अपना निशाना बनाया. महिला कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश वहां से भाग निकला. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और सूचना पुलिस को दी. जांच के लिए उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. स्नेचिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें पैदल आया बदमाश महिला से स्नैचिंग करता दिख रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाश का पता लगा रही है. महिला के अनुसार सोने की चेन की कीमत ढाई लाख रुपए थी. शहर में लगातार हो रही स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं में दहशत है.
शुक्रवार की शाम सोनारी और साकची में 2 महिलाओं से बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की थी. सोनारी एरोड्रम स्थित एच रोड पर बदमाशों ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव से सोने की चेन की छिनतई की थी. भागने के क्रम में बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए. वहीं, देर शाम साकची स्थित जुबिली पार्क गेट नंबर एक के पास सोनारी निवासी महिला चंदना दास से स्नेचिंग बदमाशों ने को थी. इन दोनों की मामलों की जांच पुलिस कर रही है. शहर में 18 घंटे के भीतर 3 महिलाओं से स्नैचिंग की घटना ने लोगों में खौफ पैदा किया है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है. वहीं, पुलिस स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है.
Jharkhand
