Jharkhand

जमशेदपुर में फिर चेन स्नेचिंग, गुटखा लेने के बहाने महिला दुकानदार को बनाया निशाना

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में फिर स्नेचिंग की घटना हुई. इस बार भी एक महिला को बदमाशों ने अपना  निशाना बनाया. इस बार बदमाशों ने एक महिला दुकानदार को अपना निशाना बनाया. गुटखा लेने के बहाने 2 बदमाश दुकान पहुंचे और मौका मिलते ही महिला दुकानदार गायत्री चंद्रा से गले से चेन की छिनतई कर ली और मौके से भाग निकले. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है. बारीडीह बस्ती स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के पास महिला किराना दुकान चलाती है. रविवार शाम दो बदमाश दुकान पहुंचे और छिनतई की घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर इलाके में दहशत है. सूचना पर पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची. पीड़ित महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की.   बदमाशों के पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. महिला के अनुसार दोनों बदमाश लाल रंग के एक बिना नंबर की बाइक लेकर आए थे. 10 मिनट तक दोनों दुकान के आसपास भटके. फिर गुटखा लेने के लिए दुकान में आए. मैं गुटखा देने लगी. इसी बीच दोनों ने मौके का फायदा उठाते हुए मेरे गले से चेन झपट्टामार छीन लिया. महिला के अनुसार चेन 17 ग्राम का था. 

स्नैचर्स के कारण देहशत में हैं महिलाएं
शहर में इन दिनों स्नैचर्स ने आतंक मचा रखा है. इनके कारण महिलाओं में दहशत है. स्नैचर्स लगातार महिलाओं को टारगेट कर स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे रहे है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी शहर में महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं नहीं रुक रही है. पिछले 2 महीने में 2 दर्जन से अधिक महिलाओं को स्नैचर्स ने अपना निशाना बनाया है. हाल ही में पुलिस ने एक स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर किया था. इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है. अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है.