Jharkhand

जमशेदपुर में स्कॉर्पियो से हो रही थी गोवंश तस्करी, दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली पोल

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में गोवंश की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है. विभिन्न वाहनों से मवेशियों की तस्करी की जा रही है. ऐसा ही एक मामला बुधवार को प्रकाश में आया जब कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा साहेब बांध के पास एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उसके भीतर 2 गोवंश मिले. जिन्हें तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल के जाया जा रहा था. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वाहन चालक और उसपर सवार अन्य लोग भाग निकले. स्कॉर्पियो में नंबर प्लेट भी नहीं लगा था. सूचना पर कमलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त किया. गायों को भी पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला और गौशाला भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसके साथ ही स्कॉर्पियो चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है.
गोवंश की तस्करी सफेद रंग के स्कॉर्पियो से हो रही थी. दोनों गायों को क्रूरता पूर्वक इसमें रखा गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार गायों को ले जाने के क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बांगुड़दा साहेब बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चालक और उसपर सवार लोग वहां से भाग निकले. 
सुबह ग्रामीणों को नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी तो लोग वहां पहुंचे. उसमें 2 गए बंधे मिले. फिर सूचना पुलिस को दी गई. लोगों ने कहा कि रात में अंधेरे में गायों को तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल के जाया जा रहा था. जहां स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां से पश्चिम बंगाल का सीमा सटा हुआ है.  जानकारी की कि इससे पहले भी जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाके में स्कॉर्पियो समेत विभिन्न वाहनों से गोवंश की तस्करी का खुलासा हुआ है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी इसकी तस्करी नहीं रुक रही है.