Jharkhand

जमशेदपुर के धातकीडीह तालाब में तैरता मिला युवक का शव, मौके से मोबाइल-चप्पल मिलने से बढ़ा रहस्य

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित तालाब में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.जहां स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब किनारे मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद हुए है.

 मामले की जांच कर रही है पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया.इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है.प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहो का खुलासा होगा

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहो का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी कर रही है.वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा