☰
Jharkhand

जमशेदपुर में बिजली की ख़राब व्यवस्था पर बीजेपी का हल्लाबोल, घंटों किया बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर बिरसानगर बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ आज यानी शनिवार को बिरसानगर बीजेपी मंडल ने बिजली विभाग का घंटों घेराव किया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बापोन बैनर्जी, बीजेपी नेता रवि सिंह चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या मे बीजेपी कार्यकर्त्ता ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया.  इस दौरान सभी बिजली विभाग औऱ राज्य सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की. ऐसे में बीजेपी नेरा रवि सिंह चंदेल ने बताया कि पुरे बिरसानगर मे बिजली की लचर व्यवस्था सर लोग काफी परेशान हो गए है, 24 घंटे मे बार बार बिजली की कट औऱ कई जगहों पर बांस के खम्भे पर बिजली का तार लेजाया गया है, जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है. इस परेशानी को लेकर विभाग को बार बार बोलने पर भी विभाग लचर व्यवस्था मे सुधार नहीं कर रहा है. ऐसे में बीजेपी नेताओ ने चेतावनी दी है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आगे औऱ भी उग्र आंदोलन किया जाएगा.

बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता रवि सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे बिरसानगर क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है. 24 घंटे के भीतर कई बार बिजली कटने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण घरेलू कामकाज से लेकर छोटे कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा है.

बांस के खंभों पर बिजली के तार, हादसे की आशंका

रवि सिंह चंदेल ने क्षेत्र में बिजली के तारों की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिरसानगर के कई इलाकों में बांस के खंभों के सहारे बिजली के तार ले जाए जा रहे हैं. यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. बीजेपी नेताओं ने विभाग से मांग की कि अस्थायी व्यवस्था को हटाकर सुरक्षित और मजबूत बिजली के खंभे लगाए जाएं.

सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आगे और भी उग्र आंदोलन करेगी. बीजेपी नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा