Jharkhand

जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मानगो पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मानगो पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस बाइक चोर गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक और बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई मानगो पुलिस ने की है. गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. 2 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. हालांकि इनके पास से चोरी की सिर्फ एक ही बाइक बरामद हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. आरोपियों के खिलाफ मानगो थाना में थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो शाकिब, दानिश खान, इस्माइल आलम, मो अयान और मो नसीम अख्तर शामिल है. इस मामले में नयाब मुस्तफा और सरफराज अली पर भी केस दर्ज हुआ है. दोनों फिलहाल फरार है. सभी आरोपी मानगो, उलीडीह और आजादनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है. 

फॉरेस्ट मैदान के पास से आरोपियों को पकड़ा गया
मानगो पुलिस ने गश्ती के दौरान रोड नंबर 14 स्थित फोरेस्ट मैदान से आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी बाइक जेएच05एजे -4340 की कागजात नहीं दिखा पाए. पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि बाइक चोरी की है. आरोपियों ने बाइक कहां चोरी की इसका पता पुलिस लगा रही है. पुलिस पूरे गिरोह की तलाश कर रही है. मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बाइक चोरी कर ये बाइक सस्ते दामों में बेच देते थे. फॉरेस्ट मैदान के पास भी सभी बाइक बेचने की नीयत से ही आए थे. उन्हें जेल भेज दिया गया है. 

हाल में हुई कई कार्रवाई
जमशेदपुर के अलावा पूरे कोल्हान में बाइक चोरी की घटनाओं से लोग त्रस्त है. इसी बीच पुलिस ने कई बाईक चोरों को भी गिरफ्तार किया है. 3 दिन पहले की पश्चिम सिंहभूम जिले के निवामुंडी पुलिस ने चोरी की 20 बाईकें बरामद की थी. पुलिस लगातार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही.