☰
Jharkhand

जमशेदपुर: बाबा रामदेव ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना, बोले- धर्म के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले रहें सतर्क

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): योग गुरु बाबा रामदेव ने जमशेदपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में हिंदू के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले राजनीतिक दल के नेताओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सुरक्षित है, लेकिन धर्म की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग हो जाएं सतर्क. उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी था योगी है योगी ही रहेगा यह कहना रामदेव बाबा का जमशेदपुर में.

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा सदियों पुरानी है और सनातनी लोग हमेशा से अपनी आस्था और संस्कृति के साथ जुड़े रहे हैं. आगे भी सनातन धर्म और संस्कृति कायम रहेगी. बाबा रामदेव ने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन आज कई लोग महाभारत और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों की जानकारी के बिना ही सनातनी होने का दावा करते हैं. ऐसे लोगों को धर्म की वास्तविक समझ विकसित करने की जरूरत है.

धर्म के नाम पर पाखंड करने वालों से बचने की अपील

बाबा रामदेव ने धार्मिक प्रवचन देने वाले कुछ लोगों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कई बार प्रवचन के दौरान भगवान राम को महान बताने के नाम पर दूसरे देवी-देवताओं के बारे में गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है. उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की और कहा कि किसी को भी अपशब्द कहने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है.

सोशल मीडिया पर भी बरतें सावधानी

योग गुरु ने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और भ्रामक बातों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आज लोग सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे कई तरह की बातें लिखते और साझा करते हैं, जिससे समाज में भ्रम और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. लोगों को धर्म, संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए. उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में योगी था, योगी है और योगी ही रहेगा.’’ उन्होंने लोगों से धर्म और संस्कृति की रक्षा करने, आपसी सम्मान बनाए रखने और धार्मिक आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों से दूर रहने की अपील की.

रिपोर्ट- लाला जबीन