Jharkhand

नक्सल ऑपरेशन : आखिर कहां छिपा बैठा है 1 करोड़ का इनामी नक्सली, अब पश्चिम बंगाल की ओर शुरू हुआ अभियान

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): राज्य के कई बड़े नक्सली पकड़े गए या फिर एनकाउंटर में ढेर हुए लेकिन एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश अब भी सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है. उसकी तलाश में सुरक्षाबल दलमा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे है. लेकिन असीम और उस उसके दस्ते का कुछ पता नहीं चल सका है. सूचना है कि असीम अपने दस्ते के साथ दलमा छोड़ पश्चिम बंगाल के जंगलों में छिपा है. वह अभी दस्ते में बचे 5 नक्सलियों के साथ है और हथियारों से लैस है. बताया जा रहा है कि 15 लाख के इनामी नक्सली मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद से असीम की कुछ जानकारी पुलिस को नहीं मिली है. मदन महतो को पुलिस ने 4 अगस्त को चांडिल से गिरफ्तार किया था. मदन के साथ सब जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर और सागर की पत्नी मीणा भी गिरफ्तार हुई थी. कई दिनों से इलाके में लेवी मांगने जैसी कोई शिकायत भी नहीं आई है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि असीम दलमा छोड़ चुका है.
सूत्रों के अनुसार असीम मंडल हथियारों से लैस है. असीम के पास एके 47 हथियार है. जबकि दस्ते के 2 अन्य पुरुष सदस्यों ने भी अपने साथ एके 47 रखे हुए है. कोबरा के जवान जंगलों में असीम की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे  हैं. 

इन नक्सलियों के साथ है असीम
पुलिस सूत्रों के अनुसार असीम के दस्ते में सिर्फ 5 नक्सली ही बच है. असीम मंडल 15 लाख का इनामी राम प्रसाद उर्फ सचिन, 10 लाख की इनामी सचिन की पत्नी मीता, 5 लाख का इनामी मंगल सिंह सरदार, 2 लाख की इनामी मालती मुर्मू और एक लाख की इनामी बुलू महतो के साथ भगता फिर रहा है. असीम के अलावा सचिन और मंगल सिंह सरदार के पास भी एक 47 है. महिला नक्सली बुलु महतो गिरफ्तार नक्सली मदन महतो की पत्नी है. जबकि मालती मुर्मू नक्सली मंगल सिंह सरदार की पत्नी है. ये सभी नक्सली पहले सारंडा के जंगलों में सक्रिय थे. लेकिन वहां लगातार हो रही कार्रवाई के बाद असीम अपने दस्त के साथ पूर्वी सिंहभूम जिल में वापस से सक्रिय हुआ था. 

पुलिस गांव-गांव लगा रही पोस्टर
असीम मंडल और उसके दस्ते में बचे 5 नक्सलियों के पोस्टर पुलिस गांव-गांव में लगा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम, पटमदा, एमजीएम, घाटशिला और गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित सुदूर गांवों में नक्सलियों के पोस्टर पुलिस में लगाए है. ग्रामीणों से नक्सलियों की सूचना देने की अपील की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार असीम मंडल सरेंडर करने के मूड में नहीं है. गिरफ्तार नक्सली मदन महतो ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष कहा था कि असीम मंडल सरेंडर नहीं करेगा. इसके बाद से पुलिस का ऑपरेशन और तेज हो गया है. सुरक्षाबल घने जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे है.