☰
Jharkhand

जमशेदपुर में असामाजिक तत्वों का उत्पात, मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. यहां सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है. इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहां बीती 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार मनोज कुमार सिंह की इनोवा में तोड़फोड़ की गई है.वाहन मालिकों का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए.घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है. साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

इनोवा और स्विफ्ट समेत चार गाड़ियों को बनाया निशाना

इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार और राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार को क्षतिग्रस्त किया गया. वहीं, मनोज कुमार सिंह की इनोवा कार में भी तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत की गई है. इसके अलावा एक अन्य वाहन को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने, आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल इस तोड़फोड़ के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे उनकी मंशा क्या थी. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा