जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले में लगे मौत के कुएं में बाईक से करतब दिखा रही युवती के बाईक में अचानक आग लग गई. आग से युवती भी झुलसी है जिसे ईलाज के लिए भेजा गया है. वहीं बाईक पूरी तरह जल गया. यह घटना तमाशा देख रहे लोगों के कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वैसे आग कैसे लगी यह तो तकनीकी जांच के बाद ही पता चलेगा मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल, बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले में मौत का कुआं लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. यहां बाइक से करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई. उस समय मौत के कुएं में मौजूद युवती बाइक चला रही थी. आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई. हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक में आग लगने की घटना देखी जा सकती है. हालांकि, बाइक में आग आखिर कैसे लगी, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आग लगने के पीछे की वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इस हादसे के बाद मेले में मौत के कुएं में करतब दिखाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं. फिलहाल, महिला का इलाज जारी है.
रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा
