Jharkhand

जमशेदपुर में लोहे के रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, लॉक फंसने से टली फायरिंग

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर में लोहे के रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ हमला, लॉक फंसने से टली फायरिंग

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आजादनगर थाना क्षेत्र के  रोड नंबर-3 में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना से  इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग करने का प्रयास भी किया. हालांकि लॉक फंस जाने के कारण गोली नहीं चल सकी, जिससे एक बड़ी घटना टल गई. घटना के दौरान हमलावरों ने घायल युवक पर लोहे के रॉड से कई बार हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं. जान बचाने के लिए घायल युवक पास स्थित एक मस्जिद की ओर भागा और वहां शरण लेने की कोशिश की. लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए और उस पर हमला किया. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई.  घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली बरामद की है. वहीं मामले में पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए युवकों में से एक ने पुलिस को बताया है कि मौके पर फायरिंग का प्रयास किया गया था. पुलिस इस बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस विवाद के कारणों का पता लगा रही। है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.  पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. 

सीसीटीवी में युवक पर हमला करते दिखा बदमाश
मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसके सफेद रंग का शर्ट पहना एक युवक लोहे के रॉड से एक युवक पर हमला करता दिख रहा है. उसके कई ताबड़तोड़ वार किया. बीच बचाव करने गए एक युवक के साथ भी मारपीट हुई. घायल युवक मस्जिद में घुसने लगा तो भी उसपर हमला जारी रहा. इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. हालांकि फायरिंग के प्रयास की घटना सीसीटीटी कैमरे में कैद नहीं हुई है. पुलिस सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है.