Jharkhand

जमशेदपुर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को जूता का माला पहनाया फिर जमकर की पिटाई

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor
जमशेदपुर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को जूता का माला पहनाया फिर जमकर की पिटाई


जमशेदपुर ( jamshedpur): जमशेदपुर में 7 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रहने वाली बच्ची के साथ बच्ची के ही बस्ती में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया. हालांकि इस मामले की जानकारी अबतक सीतारामडेरा पुलिस को नहीं है. ना कि मामले की शिकायत में थाना में की गई है. हालांकि आरोपी युवक गोगाई कर्मकार को बस्ती के लोगों ने ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं आरोपी को बस्ती के लोगों ने जूता का माला पहना दिया. उसे रस्सी से बांध दिया और पिटाई की. अब मामला प्रकाश में आन के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि थाना में अब तक शिकायत नहीं की गई है. पुलिस पीड़िता और आरोपी युवक की तलाश कर रही है. इधर, इस घटना से बस्ती के लोगों में आक्रोश है. 
बस्ती के लोगों ने बताया कि 17 जुलाई को आरोपी ने बच्ची के साथ गलत किया था और भाग निकला था. लेकिन युवक सोमवार को जब बस्ती पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. महिलाओं ने भी उसकी जमकर पिटाई की. लोगों का कहना है कि बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ गलत किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद बच्ची ने अपने  परिजनों को सारी बात बता दी. इसके बाद परिजन और लोग आरोपी युवक की तलाश करने लगे. लेकिन सूचना पुलिस को नहीं दी गई. आरोपी के बस्ती पहुंचने पर उसके पकड़ लिया गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस बच्ची का मेडिकल करायेगी.