Jharkhand

जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से हैवानित, पिता के सहकर्मी ने किया घृणित काम

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में तीन साल की एक बच्ची के साथ रेप हुआ है. बच्ची के पिता के सहकर्मी ने इस घृणित काम को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई. उलीडीह के खड़िया बस्ती स्थित वॉशिंग सेंटर में आरोपी ने बच्ची के साथ गलत किया. बच्ची को बहला फुसलाकर वॉशिंग सेंटर के एक कमरे में ले गया और बच्ची के साथ गलत किया. मामला थाना पहुंचते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया. बच्ची का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इस मामले में बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ उलीडीह थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
आरोपी रामरतन पासवान मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. उलीडीह स्थित खड़िया बस्ती में ही रहकर वहां एक वाशिंग सेंटर में काम करता है. बच्ची के पिता भी इसी वॉशिंग सेंटर में काम करते हैं. बच्ची को उसके पिता अपने साथ वाशिंग सेंटर लेकर आए थे. यहीं, मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची को एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत किया. बच्ची ने घट पहुंचकर घटने की जानकारी घरवालों को दी. इसके बाद मामला थाना पहुंचा. घटना को लेकर बस्ती के लोगों में भी रोष है. लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. उकीडीह थाना प्रभारी शारीक अली ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वॉशिंग सेंटर में आरोपी ने बच्ची के साथ गलत किया.

 

TagsCRIME