हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग से खेल कॉलेकर खबर सामने आई है जहां राज्य में पहली बार मेयर क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा है. आयोजन की खासियत यह है कि पूरे राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्र के पड़ने वाले जिले का बेहतर टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा. आईपीएल के तर्ज पर यह टूर्नामेंट होगा.
राज्य में पहली बार मेयर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. 19 नवंबर से 25 नवंबर तक टूर्नामेंट चलेगा. t20 के तरज पर आयोजित होने वाला टूर्नामेंट में 9 नगर निगम में से 7 नगर निगम की टीम हिस्सा लेंगी. डे नाइट टूर्नामेंट को लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है. टूर्नामेंट को लेकर हजारीबाग अरविंद राणा ने जानकारी दिया कि आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देना है. टीम में जिले के बेस्ट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. सभी नगर निगम के पड़ने वाले जिले के क्रिकेट एसोसिएशन से संपर्क साधकर टीम तैयार किया गया है. विजेता टीम को एक लाख रुपया और ट्रॉफी द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपया नगद और ट्रॉफी दिया जाएगा. मूवी मैन ऑफ़ द मैच के लिए स्कूटी रखा गया है. इस टूर्नामेंट में देवघर गिरीडीह धनबाद रांची मांगो आदित्यपुर और हजारीबाग नगर निगम की टीम रहेगी.
टूर्नामेंट के आयोजन समिति के सदस्य कुणाल कुमार ने बताया कि इस बार एंट्री के लिए विशेष इंतजाम किया जा रहा है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के रहने और भोजन का व्यापक इंतजाम किया गया है. 5 दिनों तक टूर्नामेंट चलेगा. आईपीएल के तर्ज पर आयोजन किया जाएगा. 19 नवंबर को उद्घाटन है. जिसमें पत्रकार और प्रशासन की टीम आमने-सामने रहेगी. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य हजारीबाग में खेल भावना को बढ़ाना और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल प्रदान करना है. रणजी टीम के खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में प्रदर्शन करते हुए देखे जाएंगे.
रिपोर्ट- शेखर सिंह
