Jharkhand

BREAKING: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया 7वीं JPSC अधिकारी, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

हजारीबाग (HAZARIBAGH): भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7वीं JPSC से नियुक्त एक प्रोबेशन अधिकारी और होमगार्ड के जवान को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पहले होमगार्ड के एक जवान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में जवान ने खुलासा किया कि वह यह रकम प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर ले रहा था.

जवान से मिली जानकारी के आधार पर एसीबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रोबेशन अधिकारी सिमरन को भी हिरासत में ले लिया. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.