गुमला (GUMLA): झारखंड का एक ऐसा जिला है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण एक अलग पहचान रखता है लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण यहां के पर्यटन स्थलों का सही रूप से विकास नहीं हो पाने के कारण यहां के लोग आज भी बदहाली का जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर है. गुमला जिला में बहने वाली कई नदियां अपनी खूबसूरती के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र तो बन जाती है लेकिन यहां पर पर्यटकों के आने के लिए किसी प्रकार से सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अगर प्राकृतिक खूबसूरती की बात करें तो यहां पर मौजूद कई ऐसे प्रकृति की खूबसूरतियां है जहां पर लोग आकर निश्चित रूप से अपने परिवार के साथ खुशी मनाना चाहते हैं लेकिन यहां पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग इन स्थलों पर जाना पसंद नहीं करते हैं अगर इन स्थानों को सही रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया जाए तो निश्चित रूप से जिले के लिए ही नहीं पूरे राज्य के लिए एक बेहतर आय का स्रोत बन सकता है. साथ ही साथ यहां पर रहने वाले लोगों के लिए बेरोजगार का नया विकल्प तैयार हो सकता है.
स्थानीय लोगों का क्या है कहना
स्थानीय व्यक्ति बद्री गुलशन की माने तो इन स्थलों को विकसित करने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुमला जिला से बहने वाली दक्षिणी गोयल और शंख नदी का जो किनारा है वह निश्चित रूप से लोगों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बना रहता है. लेकिन इन स्थलों पर आज तक सही रूप से पर्यटन की सुविधा बाहर नहीं किए जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. जो लोग यहां आते हैं उन्हें काफी परेशानी होती है यही करने की स्थलों पर लोग सही रूप से पहुंच नहीं पाते हैं.
वहीं स्थानीय व्यक्ति संदीप प्रसाद की माने तो इन स्थलों की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आप जब इन नदियों के किनारे आप पहुंचते हैं तो यहां की खूबसूरत वादियां और नदियों का जो झरना बहता है वह निश्चित रूप से मन को काफी सुकून पहुंचना है जहां पर बैठकर लोग अपना अच्छा खासा समय बिताना चाहते हैं. लेकिन इन स्थलों को विकसित नहीं किए जाने के कारण पर्यटक के मानचित्र पर सही रूप से स्थापित नहीं हो पाया है जिसके कारण आज भी कहीं ना कहीं या इलाका पूरा तरह से पिछड़ा हुआ है.
ऐसे में रसालों को विकसित करने के लिए झारखंड सरकार को एक रोड में बनाना होगा और सही रूप से अगर इस इलाके का विकास हो जाता है तो निश्चित रूप से लोगों को काफी सुविधा मिल पाएगी और इन स्थलों पर लोग आकर अपने परिवार के बीच खुशियां बांट सकते हैं और भरपूर मनोरंजन भी कर सकते हैं.
रिपोर्ट- सुशील कुमार सिंह
