☰
Jharkhand

आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गाँव पहुंच परिजनों से मिले रघुवर दास, सिस्टम पर उठाया सवाल

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

गुमला (GUMLA): आदिवासी नेत्री निशा भगत की सुसाइड की घटना के बाद पूरे झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे और निशा भगत के परिजनीं से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला किया है. उन्होंने निशा भगत की मौत को सिस्टम पर बहुत बड़ा सवाल बताया. उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर निशा भगत आंदोलन कर रही थी जो पूरी तरह से वर्तमान सरकार पर निशाना था उनके द्वारा उठाई गई आवाज पर सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने और सिस्टम द्वारा उन्हें मानसिक तनाव दिए जाने के कारण उन्होंने सुसाइड जैसी कदम उठाया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे कहा की निश्चित रूप से यह घटना वर्तमान सरकार के कार्यशैली पर बहुत सवाल खड़ा करता है.  उन्होंने पूरे मामले को लेकर उन्होंने पूरे मामले को लेकर जांच की मांग की है और बताया कि निशा भगत झारखंड की एक ऐसी बेटी थी जो लगातार धर्मांतरण और जमीन दलालों के खिलाफ आंदोलन कर रही थी. बता दें, इससे पहले भाजपा अध्यक्ष और झारखंड के पूर्ण सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी निशा भगत से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की है.

इधर, निशा भगत का पार्थिव शरीर गुमला पहुंच गया है. उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. निशा के पिता ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि बेटी की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.

वही रांची की बात करें तो बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा रांची महानगर की ओर से आज यानी शनिवार को शहर के सभी 19 सांगठनिक मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. भाजपा ने निशा भगत की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

रिपोर्ट- सुशील कुमार सिंह