☰
Jharkhand

झारखंड की बेटी का कमाल! गुमला की दीपिका कुमारी ने इंडिया टीम में बनाई जगह, जिले में भव्य स्वागत

Mausam Muskan
Mausam Muskan
Copy Editor

गुमला (Gumla): झारखंड के गुमला से गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई है जहाँ आगामी 2027 में चीन में होने वाले ए एफ सी अंडर 17 महिला एशियन कप में दीपिका कुमारी ने इंडिया टीम में अपनी जगह बना ली है. इस टीम में झारखंड कि दो बेटियाँ शामिल है.मलेसिया में आयोजित टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद गुमला आगमन पर दीपिका का भव्य स्वागत किया गया. दीपिका ने खेल को ही अपना जीवन का लक्ष्य बताया, वही दीपिका की इस सफलता से उनके कोच सहित अन्य खिलाडियों में काफी उत्साह देखने को मिला.

आपको बात दें दीपिका कुमारी गुमला के बालिका आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर स्टूडियों की खिलाड़ी है. दीपिका को मिली इस सफलता की खबर आने के बाद से ही खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. इस बार इंडियन टीम में झारखंड की दो बेटियाँ शामिल कि गई है.पहेली है रांची की अनुष्का कुमारी और दूसरी गुमला की रहने वाली दीपिका कुमारी.

दीपिका के गुमला आगमन पर बैंड बाजे और नाच गाने के साथ स्वागत किया गया. दीपिका ने बताया कि उनकी टीम ने पूरी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.  उनका पहला मैच इराक के साथ हुआ जिसे उन लोगों ने 14-0 से जीता,दूसरा मैच सीरिया से हुआ जिसे उन्होंने  2-0 से जीता वही तीसरा मैच मलेशिया से हुआ जिसे उन लोगों ने 4-0 से जीता था. दीपिका की माने तो उसके जीवन में खेल के अलावा कुछ नहीं है वह अपने परिवार, जिला के साथ ही राज्य और देश का नाम भी रोशन करना चाहती है.

वहीं, दीपिका की सफलता को लेकर उसके कोच के साथ अन्य सह खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला. उनके कोच बिना केरकेट्टा की माने तो उनके केंद्र की बच्चियों में काफी क्षमता है,जिसके बलबूते पर वह लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना रही है और यह सफलता का श्रृंखला रुकने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है.

जिला प्रशासन भी इन खिलाड़ियों के लिए सहयोग करते है वहीं, दीपिका के साथ खेलने वाले अन्य बच्चियाँ भी यह मानती है कि लगातार उनके सेंटर से बच्चे किस तरह से मुकाम हासिल कर रहे है. इस से स्पष्ट है कि उन लोगों के अंदर क्षमता पूरी तरह से भरी पड़ी है लेकिन उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि उनके लिए जो खेल स्टेडियम है वह उन्हें नियमित रूप से अभ्यास के लिए सही रूप से नहीं मिल पाती है जिसके कारण उन्हें अभ्यास करने में दिक्कत होती है.

उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि स्टेडियम में अभ्यास के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए और जब वह अभ्यास करती है तो स्टेडियम को केवल उनके लिए छोड़ दिया जाए ताकि उन्हें अभ्यास करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और साथी उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में वह और भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बलबूते पर स्थान बनाएंगे.

गुमला के खिलाड़ी जिस तरह से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के सहारे अपना एक स्थान बना रही है उस से  यह तो साबित हो गया है कि गुमला की खिलाड़ियों में पर्याप्त क्षमता है. लेकिन सरकार अपनी ओर से उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बना दे तो निश्चित रूप से यह सफलता की श्रृंखला और लंबी हो सकती है और आने वाले दिनों में भारतीय टीम में अधिकांश बच्चियाँ गुमला की नजर आ सकती है.

रिपोर्ट  - सुशील कुमार सिंह