Jharkhand

झारखंड की युवती का बिहार में कत्ल, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

टीएनपी डेस्क:  झारखंड और बिहार से जुड़े  प्रेम प्रसंग में हत्या का एक सनसनीखेज  मामला सामने आया है.  लड़का भोजपुर(बिहार ) का रहने वाला है, जबकि लड़की झारखंड के गोड्डा की रहने वाली थी.  भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड की रहने वाली युवती  की हत्या में पुलिस ने सफलता हासिल की है.  पुलिस ने आरोपी लड़की  के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस के पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 

युवती जब शादी का दबाव बनाया तो कर दी गई हत्या 

 उसने पुलिस को बताया है की युवती  उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी.  इसके बाद मिलने के बहाने लड़की  को गांव बुलाया और गला रेत  कर उसकी हत्या कर दी.  इसके बाद शव को छिपाने   के लिए शव  को गांव के आहार  में फेंक दिया था.  अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार की तलाश  में जुटी हुई है.  उल्लेखनीय है कि 29 जून की सुबह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के बधार में युवती  का शव  बरामद हुआ था.  युवती  का शव  और चेहरा सड़ने लगा था.   अगले दिन उसकी पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाली के रूप में की गई.  

पिता ने हत्या के बाद आरा में कराई  थी एफआईआर 

इस मामले में युवती  के पिता ने चारपोखरी थाने में अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी  दर्ज कराई थी.  प्राथमिकी  में कहा गया था कि दो महीना पहले उनकी बेटी का आरा  के  एक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था.  बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था.  प्रेमी के बुलाने पर उससे मिलने उसकी बेटी 26 जून की सुबह करीब 9:00 बजे अपने घर झारखंड के गोड्डा से बिना कुछ कहे निकली थी.  शाम तक वह घर नहीं लौटी, काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिल पाई थी.  इस बीच 29 जून को  गोड्डा थाने की पुलिस ने उन्हें सूचित किया कि आपकी बेटी की आरा में हत्या कर दी गई है और उसका शव  वहां सदर अस्पताल में है.  सूचना मिलने पर वह लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे.

TagsCRIME